फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Bike gang collecting garbage from house to house and throwing it in Bindal river

दून में सक्रिय है बाइक गैंग: घर-घर जाकर कर रहे कूड़ा उठान...फिर बिंदाल नदी में फेंक रहे

Wed, 26 Jun 2024 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 04:30 PM IST
सार

दो दिन की तस्वीरों में यह स्पष्ट हो गया है कि किस तरह से शहर में कूड़ा उठान के लिए बाइक गैंग सक्रिय है। यह घरों से कूड़ा उठान करते हैं और फिर नदी में फेंक देते हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Bike gang collecting garbage from house to house and throwing it in Bindal river
नदी में कूड़ा फेंकने की तैयारी में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की कूड़ा गाड़ी घर-घर नहीं पहुंच रही तो अज्ञात बाइक सवार घरों से कूड़ा उठान कर रहे हैं। यह कूड़ा बिंदाल नदी में डंप कर रहे हैं। नगर निगम इससे अनजान है। अमर उजाला के रिपोर्टर ने मंगलवार को यह स्थिति देखी तो इस मामले की तस्वीर ले ली। इससे एक दिन पहले भी अमर उजाला ने घरों से बाइक पर कूड़ा उठान करने के दौरान की फोटो प्रकाशित की थी।

विज्ञापन


दो दिन की तस्वीरों में यह स्पष्ट हो गया है कि किस तरह से शहर में कूड़ा उठान के लिए बाइक गैंग सक्रिय है। यह घरों से कूड़ा उठान करते हैं और फिर नदी में फेंक देते हैं। शहरवासियों का कहना है कि बाइक से कूड़ा उठान के लिए यह प्रतिमाह 100 रुपये लेते हैं। नदी में कूड़ा डंप किए जाने से वह प्रदूषित हो रही है। नदी जगह-जगह कूड़े से पट रही है। खुले में कूड़ा डंप होने की वजह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बता दें कि नगर निगम की ओर से शहर में कूड़ा उठान के लिए तीन कंपनियों को जिम्मा सौंपा गया है। इसके बाद भी हर गली-मोहल्ले से कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। सही तरीके से कूड़ा उठान न होने का फायदा कुछ बाइक सवार उठा रहे हैं। यह घर-घर जाकर बाइक पर कूड़ा उठान कर रहे हैं। इसके एवज में लोगों से धनराशि भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


Rishikesh: जल्दी करें रोमांच के शौकीन, पांच दिन बाद बंद हो जाएगी राफ्टिंग, जानिए फिर कब होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार प्रतिमाह 100 रुपये लेते

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाइक सवार कूड़ा ले जाने के लिए प्रतिमाह 100 रुपये ले रहे हैं। वहीं, कूड़ा गाड़ी प्रतिमाह 50 से 80 रुपये लेती है। ऐसे में लोगों को बाइक पर कूड़ा देना महंगा जरूर पड़ रहा है, लेकिन वह 100 रुपये देने को तैयार हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि बाइक सवार घर से कूड़ा ले जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed