फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the government is formed then a commission will be made for the Brahmin samaj says Harish Rawat

उत्तराखंड चुनाव : हरीश रावत का एलान- सरकार बनी तो ब्राह्मण समाज के लिए बनाएंगे आयोग

Wed, 26 Jan 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:11 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा 28 जनवरी को रामनगर से करेंगे नामांकन। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पुरोहितों के लिए पेंशन शुरू की, लेकिन भाजपा ने इसे बंद कर दिया।

विज्ञापन
If the government is formed then a commission will be made for the Brahmin samaj says Harish Rawat
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए आयोग बनाएंगे जो उनकी सामाजिक स्थिति का अध्ययन करेगा। इसके अलावा पांचों प्रयागों में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। नामांकन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह 28 नवंबर को रामनगर में नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पुरोहितों के लिए पेंशन शुरू की, लेकिन भाजपा ने इसे बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार बनी तो समाज व जनकल्याण की पेंशन को बढ़ाएंगे। विधानसभा टिकटों के आवंटन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत फहमी जल्द दूर हो जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


रामनगर से रणजीत रावत की नारागजी पर उन्होंने कहा कि रणजीत उनके भाई हैं। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा। टिकटों की घोषणा के बाद कुछ लोगों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि युद्ध भूमि बहादुर लोगों के साथ न्याय करती है, कायरों के साथ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता के अहंकार में पुरोहित समाज को अपमानित करने का काम किया। परंपरागत संस्कार, मान्यताएं एवं मंदिरों के संचालन को समाप्त कर उसने बोर्ड का गठन किया, लेकिन समाज के विरोध के बाद उसे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र के आधार पर सत्ता में आते हैं, लेकिन उसकी आवाज को नहीं सुनते। उसे सम्मान देने बजाए उसे कुचलते हैं।

हरक और किशोर पर टाल गए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री  डॉ.हरक सिंह रावत के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए सवाल को टाल गए। 


राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने कांग्रेस को दिया समर्थन 
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी पंडित आशुतोष पांडे ने कहा कि चुनाव में सभा कांग्रेस को समर्थन देगी। इस मौके पर सभा ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया। सभा के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में परशुराम रथ यात्रा निकालकर भाजपा की पोल खोलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवजन सभा की मांगों पर अमल किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने किया। इस मौके पर कुछ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed