फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   if the blood pressure remains high, then eat less fried roast

ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है तो तला भुना कम खाएं

Sat, 03 Sep 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
if the blood pressure remains high, then eat less fried roast
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए तीन दिवसीय ‘हेलो न्यूट्रिशनिस्ट’ कार्यक्रम में दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में पाठकों ने अपनी डाइट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डाइटिशियन रिचा कुकरेती ने समस्याओं का समाधान किया। डाइटिशियन रिचा ने कहा कि सही स्वास्थ्य के लिए खानपान और दिनचर्या को ठीक रखना बहुत जरूरी है। पाठकों के सवाल और उनके जवाब प्रकाशित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सवाल- बीपी हाई रहता है। कैल्शियम लो रहता है। मिर्च मसाले और तला भुना ज्यादा खाता हूं। भगवंत सिंह 37 साल, यमुना कॉलोनी
जवाब - कैल्शियम को ठीक रखने के लिए दूध, दही लें। इसके लिए कैल्शियम पाउच भी आते हैं। आप उनका भी सेवन कर सकते हैं। खाना आराम आराम से खाएं, तला भुना न खाएं, दिन भर में भले ही तीन से चार बार खाएं। एक साथ ओवर ईटिंग न करें। अपने आंगन या ऑफिस से निकल कर थोड़ी देर बाहर टहलें।
विज्ञापन

सवाल - खाना अगर रात को खाना छोड़ दें तो क्या होगा। यूडी कुकरेती 68 साल, तेग बहादुर रोड
जवाब- खाना किसी भी समय का नहीं छोड़ना चाहिए। आप सोने से पहले रात को क्या खाते हैं वो मायने रखता है। रात को हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए। जैसे ओट्स की खिचड़ी, ओट्स का दलिया या सब्जियों को तरल बनाकर खाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल - कोरोना के चलते छाती में संक्रमण था। उसके बाद से डायबिटिक हो गया हूं। जीएन उपाध्याय 42 साल, तपोवन
जवाब - थोड़ा-थोड़ा हर डेढ़ घंटे में खाएं। अंडे को उबाल कर कद्दूकस करके दाल में मिला कर खाएं। अंडे के अंदर का पीला यॉर्क निकाल दें। चुकुंदर को कद्दूकस कर के सब्जी बनाकर रोटी के साथ खाएं। ध्यान रखें कि उसमें तेल का प्रयोग ना के बराबर हो। सिर्फ हल्का खाना ही खाएं।
सवाल - मुझे शुगर और गैस की समस्या है। जी मचलता है, उल्टी आने जैसा होता है। विमल गोयल-72 साल, ईसी रोड
जवाब - बिना चीनी वाली ग्रीन टी पीएं, दूध वाली चाय पीना बंद कर दें। पानी का सेवन जितना हो सके ज्यादा करें। सायं काल में फल न खाएं और रात को भारी खाना न खाएं। खाली चाय न पीएं। साथ में कुछ न कुछ खाने को लें। उल्टी की समस्या भी गैस की वजह से है। उसके लिए प्राणायाम योग करें। गैस से मुक्त होने में मदद मिलेगी। परांठे को भरी हुई रोटी की तरह बनाए तेल का प्रयोग न करें।
सवाल- बाहर का खाने से कब्ज की दिक्कत है। दूध से दस्त लग जाते हैं। क्या करें। ऊषा शर्मा 79 साल, इंजीनियर एनक्लेव
जवाब- बाहर का खाना कम खाएं। जब भी बाहर खाने का मन करे तब उसके सेवन के बाद गुनगुना पानी पीएं। रात्रि में दूध का सेवन न करें। रात्रि में खाना खाने के बाद ईसबघोल का प्रयोग करें।

सवाल - आर्थराइटिस, हल्की कब्ज और गैस की प्रॉब्लम है। क्या करें। अनंत राम 79 साल, गोविंदगढ़
जवाब- जिस अंग में दर्द रहता है उसकी फिजियोथेरेपी करवाएं और ठंडा व खट्टी चीजों का सेवन करने से बचें। खाने में तरल व रेशेदार भोजन का प्रयोग करें।
आप भी जानें अपनी आहार संबंधी समस्याओं का समाधान
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डाइटिशियन रिचा कुकरेती से शनिवार को भी आप सही आहार और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान जान सकते हैं। इसके लिए आपको 0135-2720378 पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कॉल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed