{"_id":"577eb4314f1c1bd7497fb2b8","slug":"if-need-then-disaster-victim-treatment-in-aiims-says-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो एम्स में होगा आपदा पीड़ितों का इलाज: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो एम्स में होगा आपदा पीड़ितों का इलाज: टम्टा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अजय टम्टा सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में कपड़ा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए अजय टम्टा ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को पर्याप्त मदद दी जा रही है। लेकिन राज्य सरकार मदद के नाम पर सियासत करने से बाज नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आपदा पीड़ितों का इलाज एम्स में कराया जाएगा।
विज्ञापन
अजय टम्टा ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर बस्तड़ी की आपदा में घायल लोगों से हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने एमएस को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
राज्य सरकार पर सियासत का आरोप
कहा कि जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों का इलाज एम्स में कराएगी। आपदा के बाद एसएसबी के जवान ही पीड़ितों की मदद को सबसे पहले पहुंचे थे। ऐसे में एसएसबी के जवान क्या देश के जवान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार की पर्याप्त मदद के बाद भी राज्य सरकार मदद के नाम पर सियासत कर रही है। आपदा प्रभावित गांवों को बसाने के लिए राज्य सरकार प्लान तैयार करके केंद्र के पास भेजे, जमीन को लेकर वन विभाग का जो भी पेच फंसेगा उसे दूर कराया जाएगा। आपदा पीड़ितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।