{"_id":"6140ff298ebc3ec36e6e40d9","slug":"if-complicity-in-drug-smuggling-is-proved-then-case-will-be-registered-city-news-drn390412666","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी में मिलीभगत साबित हुई तो दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी में मिलीभगत साबित हुई तो दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मंगलवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के मामलों में थाना पुलिस यदि लापरवाही करती है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं मिलीभगत साबित होने पर संबंधित थानाध्यक्ष व जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ कोई भी व्यक्ति 9410522545 पर कॉल कर सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। सभी थाना पुलिस से नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तस्करी की संभावित जगहों को चिह्नित कर सघन अभियान चलाने को कहा गया है। कई बार इस तरह की शिकायत भी मिलती है कि पुलिस के कुछ लोग भी आरोपियों के साथ मिले हुए हैं। ऐसे में अगर साबित हुआ कि कोई पुलिसकर्मी तस्करों के साथ मिला हुआ है तो उसके खिलाफ विभागीय के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ मुकदमों की संख्या दिखाने के लिए नहीं बल्कि धरातल पर काम होना चाहिए। प्रदेश के बाहर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।