फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICSE-ISC Result 2025 Girls have made their mark in Uttarakhand passing percentage was high

ICSE-ISC Result: उत्तराखंड में बेटियों ने लहराया परचम,10वीं-12वीं दोनों में पासिंग प्रतिशत रहा ज्यादा

Wed, 30 Apr 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Apr 2025 07:05 PM IST
सार

पासिंग प्रतिशत की बात करें तो लड़कियों ने 99.41 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि बालकों का पासिंग प्रतिशत 98.88 फीसदी रहा है। ऐसे ही 12वीं में भी बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है।

विज्ञापन
ICSE-ISC Result 2025 Girls have made their mark in Uttarakhand passing percentage was high
बेटियों ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम जारी होने के 11 दिन बाद काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने भी परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। 10वीं में पासिंग प्रतिशत की बात करें तो लड़कियों ने 99.41 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि बालकों का पासिंग प्रतिशत 98.88 फीसदी रहा है। ऐसे ही 12वीं में भी बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में दसवीं में 7577 छात्र–छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें 4024 छात्र एवं 3553 छात्राएं शामिल थीं। वहीं, 12वीं में 5441 परीक्षार्थी थे, जिनमें 2779 छात्र व 2662 छात्राएं शामिल हैं। 10वीं में 99.13 और 12वीं में 99.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं में 20 भारतीय और 14 विदेशी भाषाओं में 67 विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। जबकि 12वीं में 47 विषयों के लिए 12 भारतीय व चार विदेशी भाषाओं में छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: मन की बात प्रश्नोत्तरी में देहरादून के सिद्धार्थ बंसल ने मारी बाजी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहती हूृं : एकांक्षी
देशभर में बुधवार को आईसीएसई और आईएसई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। देहरादून स्थित ऐन मैरी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एकांक्षी मित्तल ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।

एकांक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय मेहनत और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है और इसके लिए वह जेईई की तैयारियों में भी जुटी हैं। हाल ही में आयोजित हुई जेईई मेन्स परीक्षा में एकांक्षी ने 99.28 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं और अब वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हैं।

एकांक्षी के परिवार में शिक्षा का विशेष महत्व है। उनकी मां शालिनी मित्तल अपने निजी संस्थान में अबेकस और वैदिक गणित की शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता पराग कुमार एक अनुभवी अधिवक्ता हैं। एकांक्षी की बड़ी बहन अदिति मित्तल चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और वर्तमान में कोरोनेशन अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed