फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICAI will give training to teachers of Graphic Era

Dehradun News: आईसीएआई देगा ग्राफिक एरा के शिक्षकों को ट्रेनिंग

Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
ICAI will give training to teachers of Graphic Era
ग्राफिक एरा के बीकॉम के शिक्षकों को भी अब प्रतियोगी परीक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के बीच एमओयू हुआ है। करार के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित एक होटल में कॉमर्स एवं एकाउंटेंसी पर आयोजित ग्लोबल एजुकेशन समिट में इस करार में हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत ग्राफिक एरा में बीकॉम के शिक्षकों को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में ट्रेनिंग दी जाएगी। विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रोफेशनल गाइडेंस देने के साथ पाठ्यक्रम को और ज्यादा बेहतर बनाने में सहयोग देंगे। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की तैयारी कर रहे बीकॉम ऑनर्स के छात्र-छात्राओं को भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। जबकि ग्राफिक एरा से पीएचडी कर रहे पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आईसीएआई स्कॉलरशिप प्रदान करेगा और शोधकर्ताओं को अनुसंधान परियोजनाओं के लिए एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की सहायता देगा। इस मौके पर विवि के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, बोर्ड ऑफ स्टडीस के चेयरमैन सीए डॉ. राजकुमार अडूकिया और डॉ. रूपा खन्ना मल्होत्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed