फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS sting case police will do Narco test of accused Umesh Sharma 

आईएएस स्टिंग केस: आरोपी उमेश शर्मा के नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही पुलिस, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
IAS sting case police will do Narco test of accused Umesh Sharma 
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

ब्लैकमेलिंग और आईएएस स्टिंग के आरोप में जेल में बंद एक चैनल के सीईओ उमेश शर्मा का पुलिस नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इस बाबत पुलिस ने अनुमति के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन


इस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है। इधर, मामले में एक अन्य आरोपी सौरभ साहनी ने विवेचना अधिकारी के समक्ष अपने बयान भी दर्ज कराए हैं।गौरतलब है कि 28 अक्तूबर को पुलिस ने उमेश शर्मा को गाजियाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अगले दिन 29 अक्तूबर को न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उमेश शर्मा को सात घंटे की कस्टडी रिमांड में लेकर इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के पासवर्ड आदि के बारे में भी पूछताछ की थी, मगर पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने उसकी पांच दिन की और कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन न्यायालय ने बचाव पक्ष के तर्कों को सुनकर पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसका नार्को टेस्ट कराने की योजना बनाई है।

इसके लिए बुधवार को राजपुर पुलिस ने अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय पुलिस के प्रार्थनापत्र पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। 

इधर, पिछले दिनों राजपुर पुलिस ने मुकदमे में अन्य आरोपियों (स्टे हासिल करने वाले) को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। इनमें सौरभ साहनी, प्रवीण साहनी और राहुल भाटिया शामिल हैं।

एसओ राजपुर ने बताया कि बुधवार को सौरभ साहनी ने थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ साहनी प्रवीण साहनी का भाई है। सौरभ ने प्रवीण के भी जल्द देहरादून पहुंचने की बात कही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को दोबारा नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed