फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS Ram Vilas After the raid eight properties came to fore in Dehradun 15 benami properties also got information

IAS Ram Vilas Yadav: छापे के बाद देहरादून में सामने आईं आठ संपत्तियां, 15 बेनामी संपत्तियों की भी जानकारी मिली

Tue, 21 Jun 2022 06:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 06:30 AM IST
सार

यादव के खिलाफ यूपी सरकार की सिफारिश पर पिछले साल जांच शुरू की गई थी। विजिलेंस के मुताबिक, अब तक उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है। पिछले दिनों भी जब उनके घरों पर छापे मारे गए थे, तब उन्हें फोन किया गया था, लेकिन न तो वह आए और न ही किसी को भेजा। अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था।

विज्ञापन
IAS Ram Vilas After the raid eight properties came to fore in Dehradun 15 benami properties also got information
आईएएस राम विलास यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के आरोपी आईएएस राम विलास यादव की देहरादून में भी आठ संपत्तियां मिली हैं। ये संपत्तियां पिछले दिनों छापे के बाद में सामने आई हैं। यह सभी रजिस्ट्रियां हैं, जिनका विजिलेंस में आकलन चल रहा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा गाजियाबाद में फ्लैट और अन्य 15 बेनामी संपत्तियों की भी जानकारी मिली है। ये संपत्तियां पिछले साल हुई जांच के बाद में सामने आई हैं। इनमें से ज्यादातर को या तो गिफ्ट डीड से उनके नाम किया गया है या सस्ते दामों में सेटिंग कर अपने नाम करने की तैयारी है।
विज्ञापन

 

आईएएस राम विलास यादव के खिलाफ अप्रैल में विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले साल सितंबर में विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। उस वक्त तक उनकी संपत्तियां आय से करीब 547 फीसदी अधिक थीं। मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस ने कई जगह छापे मारे थे। इनमें उनकी पत्नी का स्कूल भी शामिल था।


 

गाजीपुर, लखनऊ और देहरादून में इन संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया था। विजिलेंस के सूत्रों के अनुसार, अब इनसे भी अलग संपत्तियां यादव के नाम पर होने की जानकारी मिली है। इनमें आठ संपत्तियां देहरादून में मौजूद हैं। इनमें ज्यादातर प्लॉट और मकान हैं। इनकी रजिस्ट्री विजिलेंस ने कब्जे में ले ली है। कई रजिस्ट्रार दफ्तरों से तस्दीक की जा रही है। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में स्थित एक वीआईपी कॉलोनी में उनका बंगला है। उनके नाम पर गाजियाबाद में एक फ्लैट भी है। विजिलेंस के अफसरों के मुताबिक, इनकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये से भी अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed