{"_id":"5b06ecab4f1c1ba36e8b46e0","slug":"ias-radha-raturi-will-be-additional-chief-secretary-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आईएएस राधा रतूड़ी बनेंगी अपर मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आईएएस राधा रतूड़ी बनेंगी अपर मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 May 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
radha raturi
- फोटो : file photo
राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को पदोन्नत करके अपर मुख्य सचिव बनाने पर केंद्र सरकार की मुहर लग गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई डीपीसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। खास बात यह है कि यह पद उनके लिए भारत सरकार ने विशेष रूप से सृजित किया है।
विज्ञापन
दरअसल राज्य में मुख्य सचिव/अपर मुख्य सचिव के चार पद ही स्वीकृत हैं। इन पदों के लिए राज्य में उत्पल कुमार सिंह, एस. रामास्वामी, ओम प्रकाश और डॉ. रणवीर सिंह पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की विशेष मंजूरी के बाद एक निसंवर्गीय पद सृजित किया गया है। यह पद अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की सेवानिवृत्ति के साथ ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन