फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ias and pcs transfer in uttarakhand.

उत्तराखंड: चुनाव के पहले नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, देखें कौन कहां

Thu, 03 Nov 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Nov 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
ias and pcs transfer in uttarakhand.
तबादले - फोटो : डेमो पिक

विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने जहां 11 आईएएस अफसरों के दायित्व में फेरबदल कर दिया, वहीं 28 पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। कई आईएएस अफसरों को नए दायित्व सौंपे गए हैं तो कुछ को  दायित्वों से पदमुक्त किया गया है। इससे पहले भी शासन बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले कर चुका है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी सूची के अनुसार, ऊधमसिंह नगर की एडीएम रवनीत सिंह चीमा को देहरादून का नया मुख्य नगर अधिकारी बनाया गया है, जबकि नितिन भदौरिया को शासन में अपर सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। शासन ने उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार में बतौर सचिव लंबे समय से तैनात सुरेंद्र नारायण पांडेय को स्थानांतरित उनकी जगह रामविलास यादव को आयोग का नया सचिव बनाया है। जबकि निवर्तमान सचिव पांडे को राजस्व परिषद के आयुक्त और सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


शासन ने यूपी से उत्तराखंड स्थानांतरित होकर आए पीसीएस अफसरों राम विलास यादव, कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, तुलसीराम, बाल मयंक मिश्रा और आनंदस्वरूप जैसे अफसरों को तैनाती दे दी है। यूपी से उत्तराखंड ज्वाइनिंग देने के बाद बाद इन अफसरों को शासन की ओर से अभी तक कोई पदभार नहीं सौंपा गया था। शासन ने नौ एडीएम के साथ ही उपजिलाधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed