फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Iaf Air strike bjp leader sanjay gupta big statement on masood azhar

भाजपा विधायक का बयान, मसूद अजहर का सिर काटकर लाने वाले को मिलेगा 10 लाख का इनाम

Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Iaf Air strike bjp leader sanjay gupta big statement on masood azhar
विधायक संजय गुप्ता

पुलवामा हमले के बाद मंगलवार की देर रात भारतीय सैनिकों द्वारा आतंकियों के खिलाफ किए गए जवाबी हमले से देशभर में खुशी की लहर है। वहीं इसे लेकर उत्तराखंड में लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने बड़ा एलान कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के सिर की कीमत लगा दी। उनका कहना है कि जो भी मसूद अजहर का सिर काटकर लाएगा उसे दस लाख का इनाम दिया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर अपने 56 इंच के सीने की कहावत को सिद्ध कर दिया है। पत्रकार वार्ता कर भारतीय सैनिकों की इस कार्रवाई की प्रशंसा की। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने आधी रात में पाकिस्तान की शरण में रह रहे आतंकियों के ऊपर हमला कर यह साबित कर दिया है, कि भारतीय सेना किसी भी मामले में पीछे नहीं है। 

उनका ये भी कहना है कि इस कार्रवाई से मोदी सरकार का रुख साफ हो गया है। पाकिस्तान को इस कार्रवाई से सबक लेना चाहिए। अगर अब भी पाकिस्तान अपने यहां आतंक की फसल तैयार करना बंद नहीं करेगा तो सेना को मजबूर होकर इससे भी बड़ी कार्रवाई करनी पड़ सकती है।  

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने भारतीय सैनिकों के ऊपर हमला किया था। उसी प्रकार भारतीय वायु सेना ने होली से पहले आतंकियों के खून की होली खेलकर उसका बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि सेना को चाहिए कि वह आतंकियों को चुन चुन कर मारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed