{"_id":"1f52d64a4a413835f5b93d72c703dc47","slug":"husband-want-to-kill-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेशः सनकी पति ने पत्नी पर पाठल से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेशः सनकी पति ने पत्नी पर पाठल से किया वार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Oct 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के घुगताणी गांव में एक सनकी पति ने अपनी सोती हुई पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शुक्रवार को तड़के चार बजे एक युवक रणवीर सिंह पुंडीर ने घर में रखी पाठल से अपनी सोई हुई पत्नी पुष्पा देवी के सिर पर वार कर दिया। घायल पत्नी को ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के सिर पर सात टांके आए हैं और अब वह खतरे से बाहर है।
आरोपी रणवीर की मां ने बताया कि एक हफ्ते से आरोपी काफी आक्रामक रुख इख्तियार किए हुए है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन