पत्नी को मनाने गया था, लेकिन ससुराल वालों की खातिरदारी ने याद दिला दी नानी...
ससुराल में पत्नी से मिलने आए युवक को मारपीट कर घायल कर दिया जाने के मामले में पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामलेकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मोपुर गांव निवासी ओम सिंह पुत्र रामपाल किससुराल लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में स्थित है। ओम सिंह का पिछले कुछ दिनों से अपने ससुराल वालों के साथ विवाद चला आ रहा है। जिसकी वजह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही है।
मार मारकर कर दिया बुरा हाल, पहुंचा अस्पताल
इतना ही नहीं ओम सिंह के ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। बताया जाता है कि ओम सिंह रविवार को कुआं खेड़ा गांव में स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए आया था, लेकिन इसी बीच वह अपनी पत्नी से मिलने अपने ससुराल में पहुंच गया था।
इस पर ओमसिंह की अपने ससुराल वालों के साथ कहासुनी हो गई थी जिस पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडोंसे मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायलकर दिया था। शोर सुनकर मौके पर आएग्रामीणों ने ससुराल वालों के कब्जे से उसे छुड़ाया था तथा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दीथी।जहां से डॉक्टरों ने ओम सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। ओमसिंह के भाई शेर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया की तहरीर के आधार परओमसिंह के ससुर उदयपाल पुत्र कबूल सिंह, सांस मीना पत्नी उदयपाल, सालेमोनू पुत्र उदयपाल व पत्नी रूपा पुत्री उदयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करलिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।