{"_id":"5ccd4183bdec220742620680","slug":"husband-killed-wife-in-piran-kaliyar-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़कीः पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर दी दर्दनाक मौत
Sat, 04 May 2019 01:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 May 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के पिरान कलियर दरगाह अब्दाल साहब बस्ती में किराए पर रह रहे पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
दोनों करीब दो माह से कलियर में रह रहे थे। आरोपी हिलाल और उसकी पत्नी शगुफ्ता परवीन (35) निवासी गांव सिमरया जिला भागलपुर बिहार, हाल निवासी पूजा कालोनी गाजियाबाद करीब दो माह पहले कलियर दरगाह में हाजरी लगाने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
दोनों दरगाह अब्दाल साहब बस्ती में एक किराए के मकान में रह रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार को देर रात पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन