फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Gives Triple talaq to wife after Girl child Born in haldwani

बेटी पैदा होने की मिली 'सजा', ससुराल वालों ने की मारपीट, पति ने दे दिया तीन तलाक

Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Husband Gives Triple talaq to wife after Girl child Born in haldwani
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा में लगातार दूसरे दिन तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर संबंध तोड़ दिए। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तीन तलाक समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बनभूलपुरा निवासी एक महिला की शादी 27 नवंबर 2018 को मलिक का बगीचा निवासी माजिद अली के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराली मारपीट करते रहते थे।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। महिला हेल्पलाइन में 27 जुलाई को उसका समझौता भी हुआ। 15 अगस्त को ऑपरेशन से उसकी बेटी हुई। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराली उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। 21 अगस्त को उसकी बहन घर आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसका पति बहन पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बहन ने माजिद को चाटा मारा और हद में रहने की नसीहत दी। इस बात से नाराज माजिद ने उसके पेट में लात मारी। 

महिला का आरोप है कि अभी ऑपरेशन के टांके भी नहीं कटे हैं और पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने माजिद अली, अफसर अली, आरजू, मुस्कान और राजवी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम, मारपीट, धमकी देने और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed