फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Done wife Murder in Illegal Relationship doubt in rudrapur

पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, हत्या करने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचकर कबूला अपना जुर्म

Mon, 22 Apr 2019 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Husband Done wife Murder in Illegal Relationship doubt in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और चौकी पहुंचकर पुलिस के आगे सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला मोहन कुमार यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टाकीज रोड स्थित वार्ड 37 में रह रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी मैलानी नकहा घाट लखीमपुर खीरी निवासी रितु सिंह पुत्री दीनानाथ से शादी हुई थी।
विज्ञापन


कुछ समय से मोहन को रितु के चाल चलन पर शक होने लगा था। इस बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे मोहन घर पहुंचा। मोहन के लिए खाना लगाने के बाद रितु मोबाइल पर किसी से बात करने लगी। इस पर दोनों में एक बार फिर विवाद हुआ और करीब 10.30 पर मोहन ने रितु का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोहन आवास विकास चौकी पहुंचा और पुलिस को पत्नी का कत्ल करने की बात कहकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कत्ल की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। मोहन को हिरासत में लेने के बाद आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। 

रितु ने मोहन से की थी दूसरी शादी 

मृतका रितु की मोहन के साथ दूसरी शादी थी। पहले पति से रितु की एक बेटी है जो उसकी मां देवकी देवी और पिता दीनानाथ के रहती है। पहले पति से अलग होने के बाद रितु कुछ समय अकेली रही और उसने मोहन से विवाह कर लिया था। इधर, पुलिस को दोनों के विवाह पर भी संदेह है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों एक साथ रहते थे। 

हत्यारे मोहन का है आपराधिक इतिहास 
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाले मोहन का आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2016 में मोहन को अवैध तमंचा रखने के आरोप में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था। जून 2017 में छतरपुर क्षेत्र में एक बाइक लूट करने के आरोप में मोहन ट्रांजिट कैंप थाने से जेल गया था। मई 2018 में मोहन ने अपने साथियों के साथ आवास विकास चौकी क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने आए व्यापारी पर लूट के इरादे से फायर झोंक दिया था। दिसंबर में पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए थे।

मकान स्वामी का होगा चालान 
मोहन को किराये पर मकान देने वाले श्याम टाकीज रोड निवासी केवल कृष्ण के अनुसार मोहन सप्ताह भर पूर्व ही उनके मकान में किराये पर रहने आया था।  एक सप्ताह बाद भी मकान स्वामी ने मोहन का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पंतनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर उसका पुलिस एक्ट के तहत चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed