रूठकर मायके चली गई पत्नी, तो भूखे बच्चों को देख पति ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने और बच्चों को भूखा देख आहत हुए पति ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला नवीन बसेड़ा सिडकुल की एक कंपनी में चालक था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से पिथौरागढ़ रोडीताली गांव निवासी नवीन बसेड़ा (32) रुद्रपुर के तराई विहार वार्ड 25 में अपनी पत्नी सपना और दो बच्चों के साथ किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में बतौर चालक काम करता था।
11 नवंबर की सुबह किसी बात को लेकर नवीन का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर वह पति और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। नवीन ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
मंगलवार रात करीब दस बजे नवीन घर पहुंचा। बेटी हर्षिता (8) और बेटा गोलू (6) भूखे बैठे थे। बच्चों को भूखा देख नवीन को गुस्सा आया और दूसरे कमरे में जाकर नवीन ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी।
बच्चों ने पिता को पंखे से लटका देखा तो इसकी सूचना पड़ोस में ही रहने वाले ताऊ जीवन सिंह को दी। जीवन ने नवीन को फंदे से उतारा और तुरंत जिला अस्पताल ले गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की खुदकुशी की सूचना पर पत्नी भी रुद्रपुर पहुंच गई।