फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband brutal face come out after wife death

पत्नी की मौत के एक माह बाद खुला पति का सच, जिसने भी सुना रह गया सन्न

Sat, 24 Feb 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 24 Feb 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
husband brutal face come out after wife death
डेमो - फोटो : डेमो

दिल्ली के मंडोली गांव निवासी महिला पर्यटक तमन्ना की मौत के एक माह बाद पति का खौफनाक सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


तमन्ना की मौत के हत्यारोपी पति मो. सद्दाम को एक माह छह दिन बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी ने आरोपी से तल्लीताल थाने में घंटों पूछताछ की। उसे साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली के मंडोली गांव निवासी तमन्ना की 15 जनवरी को भूमियाधार के पास पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। नोएडा के अट्टा गांव निवासी पति मो. सद्दाम ने बताया था कि तमन्ना पानी की बोतल उठाने के चक्कर में पहाड़ी से नीचे गिर गई और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

husband brutal face come out after wife death
court
अगले दिन 16 जनवरी को तमन्ना के परिजन नैनीताल पहुंचे। शाम को भाई आसिफ ने पति सद्दाम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। तब से पुलिस सबूत न होने की बात कहकर आरोपी की गिरफ्तारी से बच रही थी। तमन्ना के परिजनों ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की थी।

इसमें उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी विजय थापा ने आरोपी को बयान देने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस दफ्तर बुलाया। आरोपी शाम को मामा के साथ थाने पहुंचा तो उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। सीओ सिटी विजय थापा, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, एसओ तल्लीताल आरोपी को लेकर भूमियाधार के पास घटनास्थल पहुंचे।

घटना स्थल पर पुलिस ने उससे तमन्ना के गिरने की जगह, टैक्सी के खड़े होने की जगह आदि के बारे में पूछताछ की, जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान आरोपी रास्ते में दो जगह यह कहकर रुका कि उसे उल्टी आ रही है। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed