नशेड़ी ने पार की हैवानियत की हदें, पहले पत्नी को पीटा फिर ढाई साल की बेटी की आंख में दाग दी बीड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी नशेड़ी पति ने पहले पत्नी को पीटा और फिर ढाई साल की बेटी की आंख बीड़ी से दाग दी।
पत्नी ने किसी तरह भागकर दोनों की जान बचाई और पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
शबाना ने मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचकर पति लईक की शिकायत की। उसने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।
शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद लईक शराब पीकर अक्सर उससे मारपीट करने लगा।
आरोप है कि पति मायके से रुपये लाने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था और मना करने पर मारपीट करता था। शबाना ने पुलिस से शिकायत की कि सात नवंबर की शाम उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और मारपीट करने लगा।
इस दौरान उसने ढाई साल की बेटी शोफिया की बायीं आंख जलती बीड़ी से दाग दी। किसी तरह वह बच्ची लेकर वहां से भागी। थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार परा कार्रवाई की जाएगी।