फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband arrested in wife kidnapping in dehradun

देहरादूनः दो साल पहले भागकर की शादी, अब पति अपहरण में गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 10 Dec 2019 10:14 AM IST
सार

  • भागते समय नाबालिग थी लड़की, दो साल से फरार चल रहा था आरोपी
  • आरोपी युवक पर था एक हजार का इनाम, पुलिस ने नैनीताल से दबोचा 

विज्ञापन
husband arrested in wife kidnapping in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

करीब दो साल पहले नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मानें तो दोनों अब शादी कर चुके हैं और उनका का एक बेटा भी है। मामले में आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देश पर इन दिनों इनामी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चल रहा है। कांवली रोड से नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में फरार सिद्धांत कुमार उर्फ सिद्धार्थ चौधरी निवासी हलालपुर थाना छपरौली (बागपत) की गिरफ्तारी को उप निरीक्षक दीपक धारीवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


सिद्धांत पर करीब एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने सिद्धांत के कई ठिकानों पर दबिश दी तो आरोपी कोर्ट से राहत पाने की जुगत में लग गया। इसी बीच पुलिस को खबर लगी कि सिद्धांत नैनीताल के एक होटल में ठहरा है। पुलिस ने होटल में छापा मारकर सिद्धांत को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनका एक बेटा भी

सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर 2017 में फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की भी की थी। बाद में फरारी में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की के बालिग होने पर उसने उससे शादी कर ली थी।

अब उनका एक बेटा भी है। उसे अहसास नहीं था कि आगे चलकर वह पुराने मुकदमे में फंस जाएगा। दरअसल लड़की के मामा ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। मामा इस मामले में फैसला करने को तैयार नहीं है, जबकि लड़की के पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed