फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband arrested for burning his wife by pouring petrol

पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for burning his wife by pouring petrol
मसूरी में बेटे ने पिता के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर,मां को पेट्रोल डालकर जलाकर मारने की कोशिश का पित? - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। शहर के किंग्रेग में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। जिससे महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी के खिलाफ उसके बेटे ने ही कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मसूरी के किंग्रेग के शिवम कोहली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता वीरेंद्र कोहली ने उसकी माता के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की है। युवक ने बताया कि इस दौरान उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी वीरेद्र कोहली सिंह निवासी नगर पालिका क्वार्टर किंग्रेग मसूरी का रहने वाला है। आरोपी वीरेंद्र कोहली ने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे महिला के शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। घटना के बाद पीड़ित महिला को परिजनों ने शहर के उपजिला चिकित्सालय लंढौैर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोपी के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी के किंग्रेग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed