फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband angry due to wife molestation, killed man

पत्नी को छेड़ा तो पति को आया इतना गुस्सा कि उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Mar 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
husband angry due to wife molestation, killed man
अमर उजाला फाइल फोटो

ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा में होली के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले वृद्ध की हत्या छेड़खानी करने पर की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा किया। 

विज्ञापन


25 मार्च को थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के खेत में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत सिर में धारदार हथियार से वार करने से हुई बताया गया।

विज्ञापन

हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

25 मार्च को मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग का युवक के घर आनाजाना था।

युवक की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर अनबन रहती थी। इस बीच होली के दिन बुजुर्ग ने युवक की पत्नी से अश्लील हरकत कर दी थी। इससे आक्रोशित युवक ने बुजुर्ग की हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। एसआई संजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर किसी धारदार हथियार से वार करना आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed