फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Abscond with Girlfriend to left wife in market

पति ने बीच बाजार पत्नी के साथ जो किया उससे खुल गया ऐसा राज, पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Husband Abscond with Girlfriend to left wife in market

पति ने पत्नी के साथ जो किया उससे सारे राज सामने आ गए। ससुराल से पत्नी को लेकर घर के लिए निकला युवक प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पत्नी ने घर जाकर मायके वालों को उसे बाजार में छोड़ जाने की बात कही।

विज्ञापन


ससुरालियों ने छानबीन की तो पता चला कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसके साथ ही गया है। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती की शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक से करीब दो साल पूर्व हुई थी।

कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके रहने आई थी। बुधवार को पति उसे लेने ससुराल आया था। यहां से पत्नी को लेकर रुड़की आया और पत्नी से बाजार में खरीदारी की बात कही। पत्नी एक दुकान पर खरीदारी कर रही थी कि युवक उसे छोड़कर गायब हो गया।

पत्नी ने पति को गायब देख बाजार में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह मायके आ गई। यहां उसने पति के बाजार में छोड़कर गायब होने की बात बताई। ससुरालियों ने छानबीन की तो पता चला कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह युवती के साथ गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पति को बुलाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed