{"_id":"5dab6fa48ebc3e93d33e7db2","slug":"hunter-arrested-with-goh-in-scissor-vikas-nagar-news-drn3234152107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंचीवाला में गोह के साथ शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंचीवाला में गोह के साथ शिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया शिकारी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग की सहसपुर रेंज अंतर्गत कैंचीवाला गांव में संरक्षित प्रजाती के मॉनिटर लिजार्ड(गोह) के शिकार का मामला सामने आया है। मामले में वन सुरक्षा दल की टीम ने मृत गोह के साथ शक्ति विहार रुड़की निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह वन सुरक्षा दल के रेंज अधिकारी कुलदीप पंवार को सूचना मिली कि कैंचीवाला गांव में किराये की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने गोह का शिकार किया है। जिसे शिकार के बाद कहीं छिपा दिया गया है। वह इस मृत गोह को बेचने की फिराक में है। जिस पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को कैंचीवाला गांव से धर दबोचा। उसने गोह को दुकान में एक थैले में छिपा कर रखा हुआ था। वन विभाग की टीम ने मृत गोह को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वन रेंजाधिकारी कुलदीप पंवार ने बताया कि गोह शेड्यूल 02 के अंतर्गत संरक्षित है। जिसका शिकार पूर्णत: प्रतिबंधित है। आरोपी की पहचान शक्ति विहार रुड़की निवासी भगवानदास पुत्र जयपाल के रूप में की गई है। गोह को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया है। डीएफओ एसपी शर्मा ने बताया कि मृत गोह के सैंपल को सुरक्षित रख जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। क्षेत्र में वन विभाग की गश्त लगातार जारी है। ऐसे में किसी भी मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम में वन दरोगा ओम प्रकाश, जाति राम, दीपक उनियाल और वन आरक्षी मनोज कुकरेती शामिल रहे।
बेशकीमती है मॉनिटर लिजार्ड
शेड्यूल-02 के अंतर्गत संरक्षित मॉनिटर लिजॉर्ड बेहद ही बेशकीमती जीव है। भारत समेत कई देशों में इसके शिकार पर पूर्णत: प्रतिबंध है। डीएफओ एसपी शर्मा ने बताया कि मॉनिटर लिजॉर्ड के अंगों का इस्तेमाल दवा बनाने के लिए किया जाता है जबकि, इसकी खाल से वाद्य यंत्र बनाए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह लाखों रुपये में बिकता है।