फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Humiliation of the national flag in capital

राजधानी में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान

Thu, 08 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Humiliation of the national flag in capital
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए पलटन बाजार कोतवाली के समीप दुकान में लगे तिरंगे देखती बालिका
राजधानी में तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। स्थिति ये है कि मानकों को ताक पर रखकर प्लास्टिक व पॉलिथीन से बने तिरंगे बेचे जा रहे हैं, 15 अगस्त के बाद यही तिरंगा सड़क यह अन्य स्थानों फेंक दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो कुछ घरों में प्लास्टिक व पॉलिथीन से तिरंगा बनाया जा रहा है। संविधान में वर्णित नियमों के अनुसार में खादी व रेशमयुक्त खादी पर ही तिरंगा बनाया जा सकता है। पलटन बाजार स्थित गांधी आश्रम के संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तिरंगे के सम्मान को अनदेखा कर शहर के कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज बनाया जा रहा है। जिनमें 24 तिल्लियों के स्थान पर किसी में 18 तो किसी में 20 बनाईं जा रही हैं। इसके अलावा अनुपात भी सहीं नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

तीन साल की सजा और जुर्माने का है प्रावधान
राष्ट्र ध्वज का अपमान करने पर तीन साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस संबंध में इसी साल की शुरुआत में फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 और प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत यह एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि महत्वपूर्ण नेशनल कल्चरल और स्पोर्ट्स इवेंट में पब्लिक फ्लैग पेपर का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इन फ्लैग को इवेंट के बाद ग्राउंड में नहीं फेंका जा सकता है। इनको डिस्पोज्ड ऑफ करने के लिए भी नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा किसी पब्लिक प्लेस पर या किसी अन्य जगह पर अगर राष्ट्र ध्वज का अपमान होता है। इसके ऊपर कुछ लिखा जाता है या इसको हानि पहुंचाई जाती है, तो ऐसा करने वाले को तीन साल तक की सजा हो सकती है। जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट:::
अगर कोई प्लास्टिक व पॉलिथीन से बने झंडे बेच रहा है तो यह नियमों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बृहस्पतिवार को टीम के साथ दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलेश मेहता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed