फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hume pipes being laid in Silkyara Tunnel Uttarkashi read All Update in hindi

Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग में बिछाए जा रहे ह्यूम पाइप, निर्माण के लिए सावधानी के साथ कदम बढ़ा रही संस्था

Sun, 04 Feb 2024 09:26 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Feb 2024 09:26 AM IST
सार

हादसे वाले सिलक्यारा मुहाने के पास भूस्खलन के मलबे के कारण निर्माण के लिए जरूरी डी वाटरिंग व मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। पूजा-अर्चना करवाकर सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए गए। जिसके तहत यहां सुरंग धंसने जैसी स्थिति में बचाव के लिए सुरंग के किनारे किनारे ह्यूम पाइप बिछाया जा रहा है।

विज्ञापन
Hume pipes being laid in Silkyara Tunnel Uttarkashi read All Update in hindi
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में ह्यूम पाइप बिछाना शुरू कर दिया गया है। भूस्खलन हादसे के बाद सुरंग निर्माण के लिए जरूरी डी वाटरिंग व भूस्खलन के मलबे को निकालने से पहले यह कार्य सुरक्षा के मध्येनजर किया जा रहा है।

विज्ञापन

बीते 12 नवंबर को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सिलक्यारा- पोल गांव सुरंग में भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सुरंग के अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे। जिन्हें 17 दिन तक चल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल निकाला गया था। इस हादसे के बाद से ही सुरंग का निर्माण कार्य बंद है। 23 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल को स्वयं निर्माण शुरू करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

मलबा हटाने का काम नहीं हो पा रहा था शुरू
अनुमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था सुरंग निर्माण के लिए सावधानी के साथ कदम बढ़ा रही है। सुरंग के बड़कोट मुहाने से निर्माण संबंधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन हादसे वाले सिलक्यारा मुहाने के पास भूस्खलन के मलबे के कारण निर्माण के लिए जरूरी डी वाटरिंग व मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी.. मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

गत दिवस यहां पंडित से पूजा अर्चना करवाकर सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए गए। जिसके तहत यहां सुरंग धंसने जैसी स्थिति में बचाव के लिए सुरंग के किनारे किनारे ह्यूम पाइप बिछाया जा रहा है। जिससे आपात स्थिति में अंदर काम करने वालों बाहर निकाला जा सकेगा। यह पाइप मलबे के करीब तक बिछाया जाएगा।                                    

सुरक्षा के मध्येनजर ह्यूम पाइप बिछाया जा रहा है। अभी 4-5 मीटर तक ही पाइप बिछाया गया है। 40 से 50 मीटर पाइप और बिछाया जाएगा। जिसके बाद इस हिस्से में सुरंग को मजबूती देने का काम भी किया जाएगा। - कर्नल दीपक पाटिल, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed