फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Human Rights Commission took cognizance of death of an elderly man in a traffic jam Dehradun News

Dehradun: जाम में बुजुर्ग की मौत का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, कहा-विकराल रूप ले चुकी ट्रैफिक की समस्या

Sat, 12 Jul 2025 02:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

मानवाधिकार आयोग ने यातायात प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। अधिवक्ता मो. आशिक ने आयोग को शिकायत पत्र भेजा, जिसमें ट्रैफिक जाम के कारण मसूरी में एक पर्यटक की मौत का मामला उठाया गया।

विज्ञापन
Human Rights Commission took cognizance of death of an elderly man in a traffic jam Dehradun News
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी में एक 62 वर्ष के बुजुर्ग पर्यटक कमल किशोर की ट्रैफिक जाम के कारण मौत के मामले पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना को मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर प्रकरण माना है। इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को दो सितंबर तक आख्या पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

आयोग ने कहा कि सात जून को प्रकाशित खबरों के अनुसार, दिल्ली से मसूरी घूमने आए कमल किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उनके परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई, लेकिन देहरादून से मसूरी तक लगे भीषण जाम के कारण एंबुलेंस समय पर उन तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने किसी तरह एक अन्य वाहन का प्रबंध किया, परंतु उससे भी लगभग 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे। जब तक बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया जा सका, बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और ट्रैफिक प्रबंधन पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन


इस संबंध में अधिवक्ता मो. आशिक ने आयोग को शिकायत पत्र भेजा, जिसमें समाचार पत्रों के हवाले से बताया कि मृतक के परिजनों ने पर्यटकों के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं को सही ढंग से सुचारू न किए जाने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। अधिवक्ता ने कहा यदि अभी भी मसूरी के जाम का हल नहीं निकला तो भविष्य में और दुष्परिणाम सामने आएंगे। आखिर कब तक जाम में फंसकर पर्यटक अपनी जान गंवाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील रहेंगे, दलाल, मुंशी और इंटर्न नहीं, दून बार एसोसिएशन की सख्त चेतावनी

कई वर्षों से बनी है समस्या विकराल रूप ले चुकी : आयोग

आदेश पत्र में आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने टिप्पणी की है कि उत्तराखंड में अब ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, इससे पर्यटक एवं तीर्थ यात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिक अत्यधिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। वर्षों से चली आ रही समस्या का अभी तक कोई निदान नहीं किया जाना अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि यह प्रकरण एक आम व्यक्ति के मानवाधिकारों के उल्लंघन की परिधि में आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed