फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   human right commission asked to tehri DM.

खेत सिंचाई का पानी रुका तो डीएम से मांगा जवाब

Fri, 05 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
human right commission asked to tehri DM.

जल विद्युत परियोजना कार्य से सिंचाई व्यवस्था बाधित होने और पीड़ित दलित व्यक्ति को समुचित मुआवजा न दिए जाने पर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने टिहरी के डीएम से जवाब मांगा है। डीएम को दो माह के भीतर आयोग को जवाब देना करना होगा।

विज्ञापन


टिहरी जिले के ग्राम जोशियाड़ा निवासी सुंदरलाल ने आयोग में शिकायत कर बताया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। चौरी में उसकी लगभग तेरह नाली जमीन है। इस जमीन के किनारे बहने वाला सदाबहार जल स्रोत वर्ष 2007 में भिलंगना जल विद्युत परियोजना के कार्य से बंद हो गया। सिंचाई का पानी बंद होने से ये भूमि बंजर हो गई है।
विज्ञापन


खड़ा हुआ रोजी-रोटी का संकट
उन्होंने बताया कि इससे उनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वर्ष 2010 में तहसील के कई चक्कर काटने के बाद प्रशासन ने दो पटवारियों से जांच कराई। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि सदाबहार बहता पानी परियोजना के निर्माण कार्य की वजह से सूखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने शेष प्रतिकर दिलाने और सिंचाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। एसडीएम घनसाली ने सन् 2008 से 11 तक  उक्त जमीन के फसलों का प्रतिकर 58 हजार रुपये प्रभावित व्यक्ति सुंदरलाल को देने का परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया।


उसके बाद भी भिलंगना जल परियोजना ने सुंदरलाल को मात्र 15 हजार रुपये दिए। आयोग के सदस्य जस्टिस राजेश टंडन ने मामले की सुनवाई करते हुए डीएम को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed