फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HT Line Caught women Death due to Current in srinagar

पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी महिला, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
HT Line Caught women Death due to Current in srinagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के श्रीनगर में उफल्डा मोहल्ले में अपने पति के साथ वीडियो कॉल करते हुए एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट से झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की ढाई साल पहले शादी हुई थी। 

विज्ञापन


उफल्डा में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के लिए यहां हॉस्टल की व्यवस्था भी है। श्रीकोट पुलिस चौकी के एसआई पीएस बुटोला ने बताया कि इसी केंद्र में रुद्रप्रयाग के जखन्याल गांव (तिमली) की किरन (22) पत्नी राकेश सिंह भी प्रशिक्षण ले रही थी।
विज्ञापन


रविवार शाम अपनी एक सहेली के साथ वह छत पर कुर्सी लगाकर अपने पति के साथ वीडियो कॉल कर रही थी। इस दौरान उसके कान में ईयर फोन लगा था, जबकि उसके पांव छत की रेलिंग में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्हीं के साथ की एक प्रशिक्षणार्थी डंडे से तार में उलझे कपड़े को निकाल रही थी। 11 हजार वोल्ट के तार में डंडा छूते ही उक्त प्रशिक्षणार्थी छिटक कर दूर जा गिरी, जबकि डंडा रेलिंग से अटक गया।

इससे करंट रेलिंग पर दौड़ पड़ा और किरन करंट की चपेट में आ गई। बुटोला ने बताया कि पति के साथ बात करने की वजह से किरन की सहेली उठकर दूसरी जगह पर चली गई थी। इस वजह से उसकी जान बच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed