ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें, कोहरे की वजह बदला शेड्यूल, आज नहीं चलेगी दून-हावड़ा एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ने वाले घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया है। घने कोहरे की वजह से मंगलवार को लिंक एक्सप्रेस व राप्ती गंगा समेत कई ट्रेनें 11 घंटे की देरी से देहरादून पहुंचीं। वहीं देरी के कारण हावड़ा से देहरादून आने वाली ट्रेन का संचालन बुधवार को निरस्त कर दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल बुधवार को निरस्त किया गया है। दूसरी ओर इलाहाबाद से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को नौ घंटे की देरी से पहुंची।
देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस को तड़के एक बजे रवाना किया गया। वहीं हावड़ा से देहरादून आने वाली ट्रेन 11 घंटे की देरी से पहुंची। इसके चलते देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस को मंगलवार रात 10 बजे रवाना हो सकी।
मुजफ्फरपुर से दून आने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस मंगलवार को चार घंटे की देरी से देहरादून पहुंची। हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस बुधवार को नहीं आएगी, ऐसे में इसका संचालन बुधवार को ठप रहेगा। दूसरी ओर ट्रेन का संचालन निरस्त होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर तमाम यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए।