फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   How to fill the exam form without the registration number, students do not answer the phone in the university

Dehradun News: छात्र बोले बिना पंजीकरण नंबर कैसे भरें परीक्षा फॉर्म, विवि में नहीं उठता फोन

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
How to fill the exam form without the registration number, students do not answer the phone in the university
I
विज्ञापन

IIछात्र बोले बिना पंजीकरण नंबर कैसे भरे परीक्षा फॉर्म, विवि में नहीं उठता फोन
I
I

I
I-श्रीदेव सुमन विवि पर छात्रों ने लगाया शिकायतों का जवाब न देने का आरोप, प्राचार्य को घेरा
I
Iश्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों समर्थ पोर्टल के जरिये ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भराए जा रहे हैं। लेकिन विवि की ओर से अभी उन छात्रों को पंजीकरण संख्या ही नहीं मिली, जिनका प्रवेश आखिरी के दो दिन 24-25 अक्तूबर को हुआ है। उधर परीक्षा फाॅर्म में हुई गलतियों का सुधार न होने से गुस्साए छात्रों ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर के प्राचार्य वीपी अग्रवाल का घेराव किया। आज (मंगलवार) परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि है।

I
I
I
Iछात्र संघर्ष समिति से जुड़े छात्रों ने बताया, विवि की ओर से परीक्षा फरवाए जा रहे हैं। लेकिन फाॅर्म में विषय चुनाव समेत अन्य गलतियों के सुधार के लिए छात्रों को विकल्प न मिलने से भारी रोष है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने आरोप लगाते हुए कहा, इस संबंध में कई बार विवि को शिकायत की गई, लेकिन विवि की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं विवि की ओर से कोई हेल्पलाइन नंबर भी जारी नहीं किया गया। इतना ही नहीं छात्रों को बिना विषय दिखाए पहले फीस जमा करवाई जा रही है। इसके बाद कॉलेज के माध्यम से विषय चयन किए जा रहे हैं। इससे छात्रों को कॉलेज में लंबी कतारों में खड़ा होना पड रहा है और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच नवंबर है। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में आदित्य कंडारी, मनीष रावत, अंकुश चौहान, सचिन पंवार, शशांक, पवन मंडोली, अजय रावत, आदर्श राठौर, अंकुश चौहान, आदर्श राठौर आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article