{"_id":"6a078ce3746678f9b9085350","slug":"housing-association-will-do-construction-work-related-to-cooperative-dehradun-news-c-5-drn1043-972024-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आवास संघ करेगा सहकारिता से जुड़े निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आवास संघ करेगा सहकारिता से जुड़े निर्माण कार्य
विज्ञापन
-सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश
-कहा, शीर्ष सहकारी संस्था करेगी सामूहिक सहकारी खेती योजना का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में सहकारिता से जुड़े सभी निर्माण कार्य उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ के माध्यम से किए जाएंगे। आवास संघ कार्यदायी संस्था के तौर पर 10 करोड़ की लागत के सभी काम करेगा। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा राज्य की महत्वाकांक्षी माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना का संचालन अब किसी शीर्ष सहकारी संघ के माध्यम से किया जाएगा।
यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की बैठक में डॉ. रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना का लाभ अधिक अधिक लोगों को मिले। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजना का संचालन शीर्ष सहकारी संस्था या फेडरेशन के माध्यम से कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ की प्रबंध निदेशक ईरा उप्रेती ने बताया कि वर्तमान में आवास एवं निर्माण संघ को कुल 102 निर्माण कार्य आवंटित किए गए हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 41 करोड़ 60 लाख रुपये है। इनमें से 51 कार्य संघ द्वारा पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी भी विभागीय मंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन
राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के परियोजना निदेशक आनंद शुक्ला द्वारा परियोजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान बिष्ट, अनु सचिव सुरेंद्र दत्त बेलवाल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एमपी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।