{"_id":"5e694bb68ebc3ec54e0bd9fa","slug":"house-tax-will-have-to-be-collected-token-dehradun-news-drn3389004143","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने को अब लेना होगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने को अब लेना होगा टोकन
Thu, 12 Mar 2020 10:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने के लिए आपको लाइन पर नहीं लगना होगा। बैंकों की तर्ज पर अब निगम में टोकन के जरिये हाउस टैक्स जमा होगा। इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आगामी वित्तीय वर्ष से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
आमतौर पर हाउस टैक्स जमा करने के लिए निगम में तीन से चार काउंटर की व्यवस्था है। जहां लोग लाइन लगाकर अपना हाउस टैक्स जमा करते हैं। युवाओं के साथ ही बुजुर्ग और महिलाओं को भी लाइन पर लगना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम में टैक्स अनुभाग को बैंक की तरह बनाया जा रहा है।
साथ ही बैंकों की तरह ही टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। वहीं, लोगों के बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों की भी व्यवस्था होगी। टोकन नंबर आने पर संबंधित व्यक्ति अपना हाउस टैक्स बताए गए काउंटर पर जमा करेगा। टैक्स रूम में एसी के साथ ही स्वच्छ पानी के लिए आरओ भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हाउस टैक्स जमा कराने वालों में बुजुर्ग और महिलाएं भी आती हैं। इसे देखते हुए यह व्यवस्था शुरू की जा रही है। इससे जहां भीड़भाड़ नहीं होगी। वहीं लोगों को अपना हाउस टैक्स जमा करने में भी सहूलियत होगी। अप्रैल से इसे शुरू कर दिया जाएगा।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर