{"_id":"2cb6acd0b5f0cf03ef7fc0074cab00aa","slug":"house-caught-fire-in-nagthat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीकेज से लगी आग, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीकेज से लगी आग, चार लोग झुलसे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Feb 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी के नागथात में सिलेंडर लीकेज से लगी आग से मकान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में दो बच्चियों समेत चार लोग मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
नागथात बाजार में राजेश जोशी और कुशी राम पुत्र जगत राम जोशी का घर है जहां अनिल कुमार शुक्ला किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे गैस सिलेंडर लीकेज होने पर अनिल लीकेज सहीं करने लगे तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
हिम्मत दिखाते हुए अनिल ने आग लगे सिलेंडर को बाहर खेत में फेंक दिया। जिससे हादसे ने बड़ा रूप नहीं लिया। इस घटना में मकान जलकर खाक हो गया, लेकिन कोई जनहानी नहीं हुई।
विज्ञापन
अनिल कुमा शुक्ला, विक्रम रावत निवासी कांडौई और आकांश जोशी व मिंटी जोशी दोनों पुत्री राजेश जोशी मामूली रूप से झुलस गईं।