{"_id":"6603c89518f7156e250e943f","slug":"house-caught-fire-in-chamoli-narayanbagad-family-life-saved-karnaprayag-uttarakhand-news-in-hindi-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, लेकिन इस वजह से बच गई पूरे परिवार की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक, लेकिन इस वजह से बच गई पूरे परिवार की जिंदगी
Wed, 27 Mar 2024 12:59 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:59 PM IST
सार
घर में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग बुझाने के लिए दौड़े-दौड़े चले आए। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन तब तक सामान पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रखंड के सुदूर उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के कोथरा गांव में बुधवार को एक मकान में आग लग गई। इस दौरान चार कमरों में भीषण आग फैलने से यहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान परिवार पड़ोसी के मकान में सो रहा था जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
कोथरा में योगम्बर सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। लोग मकान में रह रहे परिवार को बचाने के लिए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन जब परिवार को सकुशल देखा पड़ोसी के यहां देखा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक मौके के लिए रवाना
घटना की रात को मकान मालिक योगम्बर सिंह पास के गांव सुनभी गया था। जिस वजह से उनकी पत्नी मंजू देवी अपने दो बच्चों के साथ पड़ोसी के घर सोने चली गई थी। इसी वजह से उनकी जान बच गई। गांव वालों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की लेकिन तब तक सबकुछ राख हो चुका था।
विज्ञापन
ग्रामीण खीमसिंह पंवार ने दूरभाष पर बताया कि वे मंगलवार रात्रि को पास के गांव में किसी आयोजन में शामिल होंने गए थे और मकान मालिक योगंबर सिंह भी उनके साथ थे। बताया कि उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी और दो बच्चे रात को अपने पड़ोसी के घर में सोने चले गए।
ये भी पढ़ें...Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन, अब तक 26 उम्मीदवार भर चुके पर्चा, आज आखिरी दिन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उपनिरीक्षक रीता बिष्ट ने बताया कि वे मौके पर जाने के लिए रवाना हो गई हैं। ग्राम प्रधान वंदना नेगी ने इस आगजनी की घटना से बेघर हुए परिवार को तत्काल फौरी तौर पर मदद दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।