फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hospital opened, 718 patients got treatment

Dehradun News: तीन दिन बाद खुला अस्पताल, 718 मरीजों को मिला उपचार

Wed, 16 Apr 2025 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hospital opened, 718 patients got treatment

विज्ञापन
तीन दिन के सार्वजनिक अवकाश के बाद उप जिला अस्पताल विकासनगर में ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिजिशियन की ओपीडी और एक बाल रोग विशेषज्ञ के न होने के चलते मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू राणा ने बच्चों और वयस्कों दोनों मरीजों को एक साथ देखा। अस्पताल में 718 मरीजों को उपचार मिला। वहीं, पांच दिव्यांगों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए। मंगलवार को सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गई थीं। अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर केवल तीन दिन फिजिशियन बैठते हैं। मंगलवार को वह ओपीडी में उपलब्ध नहीं थे। वहीं, एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र तोमर भी छुट्टी पर थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू चौहान ने ओपीडी में सबसे अधिक 150 मरीज देखे। वरिष्ठ मेडिकल अफसर डॉ. टीएस डुंगरियाल ने ओपीडी ने वयस्क मरीजों को देखा। हड्डी रोग और स्त्री रोग चिकित्सा की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी। मरीजों को अपनी बारी आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। नेत्र रोग और दंत रोग चिकित्सा में मरीजों की संख्या सामान्य थी। रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. अलेंद्र पोखरियाल की ड्यूटी सीएचसी साहिया में होने के कारण गर्भवतियों और मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड जांच के निराश लौटना पड़ा। अस्पताल में 568 नए और 150 पुराने मरीजों को उपचार मिला। प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। अस्पताल में पांच लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed