{"_id":"67953ea13e91bbb5f001045f","slug":"hospital-management-on-alert-after-finding-dead-body-of-a-newborn-outside-emergency-dehradun-news-c-5-1-drn1030-603936-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इमरजेंसी के बाहर नवजात का शव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इमरजेंसी के बाहर नवजात का शव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन सतर्क
विज्ञापन
I
II
I
I
I
Iशुक्रवार देर रात दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नवजात का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। साथ ही अस्पताल में पिछले दो दिनों में जन्म लेने वाले नवजातों की गिनती की गई है। दून अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात का शव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह सतर्क है। शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को भी इस मामले की सूचना दे दी गई थी। इस पर दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरएस बिष्ट ने बताया कि नवजात का शव मिलने के बाद अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी नवजातों की गिनती की गई है। इसमें अस्पताल में सभी नवजात पाए गए हैं। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नवजात को लावारिश छोड़ने की आशंका जताई जा रही है।I