फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Horticulture Department started investigation into looping in mango orchard

Dehradun: उद्यान विभाग ने शुरू की आम के बगीचे में हुई लॉपिंग की जांच, निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

Wed, 06 Dec 2023 12:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2023 12:32 PM IST
सार

बाग में चोरी छिपे आरियां चला दी गई थीं। लॉपिंग के साथ ही बड़े पैमान पर पेड़ों का जड़ से सफाया कर दिया गया था। मामला प्रकाश में आने पर सहसपुर के उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Dehradun Horticulture Department started investigation into looping in mango orchard
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लांघा रोड स्थित आम के बगीचे में हुई हैवी लॉपिंग के मामले में मंगलवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। नौ पेड़ों की अवैध लॉपिंग पाई गई। बाग को उजाड़ने की नीयत से बेतरतीब तरीके से पेड़ों पर आरियां और कुल्हाड़ी चलाई गई हैं। मौके पर आम के 33 खड़े पेड़ मिले। आसपास पूछताछ के बाद भी भू-स्वामी का पता नहीं चल सका। अधिकारी तहसील के माध्यम से भू-स्वामी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


बाग में चोरी छिपे आरियां चला दी गई थीं। लॉपिंग के साथ ही बड़े पैमान पर पेड़ों का जड़ से सफाया कर दिया गया था। मामला प्रकाश में आने पर सहसपुर के उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। गिनती करने पर बगीचे में 33 स्वस्थ्य पेड़ मिले, जबकि नौ की हैवी लॉपिंग की गई है। उद्यान निरीक्षक ने बताया कि विभाग के स्तर से लॉपिंग की कोई अनुमति नहीं दी गई है। कटान पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील से जमीन का खसरा-खतौनी निकाल कर भू-स्वामी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जमीन के दस्तावेजों से ही कटे पेड़ों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने भी आशंका जताई कि 15-20 पेड़ों का जड़ से सफाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed