फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honorarium will increase for super specialist doctors in government medical colleges Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों को बढ़ेगा मानदेय, कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

Mon, 08 Jan 2024 03:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jan 2024 03:29 PM IST
सार

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों व रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों को ज्यादा वेतन मिल रहा, जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकाय को सुपर स्पेशियलिस्ट नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Honorarium will increase for super specialist doctors in government medical colleges Uttarakhand news in hindi
मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। पर्वतीय क्षेत्रों के सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 2.14 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की तैयारी है।

विज्ञापन

आगामी कैबिनेट में मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों व रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों को ज्यादा वेतन मिल रहा, जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकाय को सुपर स्पेशियलिस्ट नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिस्ट संकायों में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रेडियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक एवं बर्न सर्जरी विभाग शामिल हैं, जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने पर्वतीय क्षेत्रों के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर पद के लिए सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय 2.14 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये, मैदानी क्षेत्रों में 1.43 लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने का प्रस्ताव बनाया गया है, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व सीनियर रेजीडेंट पद पर भी मानदेय बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh:  करियर और रिलेशनशिप को लेकर चिंतित दिखे युवा...माता-पिता का बेटियों को लेकर बस एक यही सवाल

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों के लिए प्रस्तावित मानदेय

पद                         मैदानी क्षेत्र पर्वतीय क्षेत्र में मानदेय (प्रतिमाह रुपये में)

प्रोफेसर             चार लाख पांच लाख

एसोसिएट प्रोफेसर तीन लाख चार लाख

असिस्टेंट प्रोफेसर 2.50 लाख तीन लाख

सीनियर रेजीडेंट 1.50 लाख दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed