फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   honor for indian army service.

अब सेना मेडल (डी) को डेढ़ लाख का सम्मान

Wed, 12 Aug 2015 04:18 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Aug 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
honor for indian army service.

सेना में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मिलने वाले सैन्य पदकों की अनुदान राशि में बढ़ोतरी का लाभ अब से सेना मेडल (डी) को एक मुश्त डेढ लाख और 6 हजार वार्षिक अनुदान मिलेगा।

विज्ञापन


सेना मेडल (डी) उल्लेखनीय सेवाओं से सम्मानित सैनिकों को राज्य सरकार अभी तक न तो एक मुश्त सम्मान राशि न वार्षिक अनुदान देती है।

सैनिक कल्याण विभाग ने मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके अलावा विभाग ने विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) के लिए एक मुश्त राशि में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उल्लेखनीय सेवाओं के सैन्य पदकों से विभूषित सैनिकों को दी जा रही राशी पर सवाल खड़ा किया था। प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धनराशि को न केवल अन्य राज्य से अधिक बल्कि सम्मानजनक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अभी तक वीएसएम के लिए दो सौ, एवीएसएम के लिए तीन सौ और पीवीएसएम के लिए चार सौ रुपए दे रही है। मंत्री के निर्देश पर सैनिक कल्याण निदेशालय ने प्रस्ताव भेज दिया है, जिसे मंत्रिमंडल के आदेश के बाद लागू किया जाएगा।

कार्यवाहक निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल अमिताभ नेगी (रि) ने बताया कि उल्लेखनीय सेवाओं से सम्मानित पदक धारकों को प्रस्ताव भेजा दिया गया है, जिसमें सेना मेडल (डी) को भी शामिल किया है।

यह है प्रस्तावित
पदक - वर्तमान - प्रस्तावित
पीवीएसएम - 400 रु - 10 हजार
एवीएसएम - 300 रु - 7500 हजार
सेना मेडल (डी) - शून्य - 6 हजार
एवीएसएम - 200 रु - 5 हजार

एकमुश्त राशि
पदक - वर्तमान - प्रस्तावित
पीवीएसएम - 15 हजार - तीन लाख रु
एवीएसएम - 7 हजार - दो लाख रु
सेना मेडल (डी) - शून्य - डेढ़ लाख रु
एवीएसएम - तीन हजार - एक लाख रु

58 सेना मेडल (डी) सैनिकों को मिलेगा लाभ
प्रदेश में सेना मेडल (डी) से अलंकृत 58 सैनिक हैं। यह पदक उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सैनिकों को मिलता है, जबिक सेना मेडल (गैलेंट्री) सैन्य आपरेशन में बहादुरी का कारनामा करने पर मिलता है।


प्रदेश में बहादुरी वाले सेना मेडल के 633 सैनिक हैं जिनको एकमुश्त सात लाख रुपये और वार्षिक पचास हजार रुपए राज्य सरकार देती है। पीवीएसएम, एवीएसएम और वीएसएम से सम्मानित 174 सैन्य अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed