{"_id":"5c02c6e5bdec2241c54d0f7f","slug":"honey-bee-sound-will-stop-elephant-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मधुमक्खियां रोकेंगी ट्रैक पर हाथियों की मौत, रेलवे प्रशासन ने निकाला अनोखा तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मधुमक्खियां रोकेंगी ट्रैक पर हाथियों की मौत, रेलवे प्रशासन ने निकाला अनोखा तरीका
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
bee
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैकों पर हाथियों के बढ़ते हादसों को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ने नई पहल की है। प्रशासन की ओर से चार जगहों पर हनी बी साउंड (मधुमक्खियों की भिनभिनाहट) लगाया गया है, ताकि जैसे हाथी ट्रैक की तरफ बढे़ंगे तो एकदम से तेज आवाज में साउंड बजने लगेगा, और हाथी ट्रैक से दूर भाग जाएगा।
विज्ञापन
राजाजी टाईगर रिजर्व की मोतीचूर और कांसरो रेंज के अंतर्गत गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर बीते वर्षों में कई हाथियों की मौत हो चुकी है। आगे ऐसे हादसे न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन ने नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन
फिलहाल इस तकनीक को चार स्थानों पर कांसरों रेलवे स्टेशन, मोतीचूर रेलवे स्टेशन और रायवाला स्टेशन के पास दोनो रेलवे क्रासिंग पर लगाया गया है। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि उक्त प्रयोग अभी ट्रायल बेस पर है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन की ओर से उन स्थानों पर इसे लगाया गया है, जहां मानवीय गतिविधि है। यदि ट्रायल में प्रयोग कामयाब होता है तो इस प्रयोग को अन्य स्थानों में भी उपयोग किया जायेगा।