{"_id":"5c59c84abdec224e4507eb2c","slug":"honey-bee-attack-on-students-24-hospitalized-in-ramnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों ने 24 छात्रों और शिक्षकों पर किया हमला, हालत बिगड़ने पर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों ने 24 छात्रों और शिक्षकों पर किया हमला, हालत बिगड़ने पर पहुंचे अस्पताल
Wed, 06 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Feb 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
छात्रों व शिक्षकों पर मधुमक्खियों का हमला
उत्तराखंड के रामनगर में करनपुर क्षेत्र के राजकीय प्राइमरी/जूनियर हाईस्कूल उदयपुरी बैड़ाझाल में मंगलवार को मधुमक्खियों ने स्कूल के मैदान में खेल रहे विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। इससे 24 से अधिक विद्यार्थियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
राजकीय प्राइमरी/जूनियर पाठशाला उदयपुरी बैड़ाझाल में इंटरवल के समय 80 से अधिक छात्र-छात्राएं खेल रहे थे। स्कूल के पीछे पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। इस दौरान किसी ने छत्ते पर पत्थर मार दिया और मधुमक्खियों ने स्कूल में खेल रहे 24 विद्यार्थियों और शिक्षकों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मधुमक्खियों के काटने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। शिक्षक मोहित नेगी, अशोक पांडे, उर्मिला आर्या, जगत सिंह बिष्ट, प्रकाश फुलेरिया, चौ. जावेद आदि अपनी कारों से बच्चों को संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां फिजिशियन डॉ. प्रशांत कौशिक ने सभी का उपचार किया।
घायल छात्राओं में पांचवीं की छात्रा तनु (10) पुत्री चंदन, चौथी की छात्रा दीया (9) पुत्री सुरेश सिंह, दूसरी कक्षा की छात्रा गौरा पुत्री संजीव, पहली कक्षा की छात्रा साक्षी पुत्री रामगोपाल शामिल हैं।