घर के पास अजीबो-गरीब जानवर को देखकर अटक गई लोगों की सांसे, फिर हुआ ये सब
उत्तराखंड के हरिद्वार में रायवाला में देर शाम प्रतीतनगर के घनी आबादी वाले प्रेमगली इलाके में जंगली जानवर बिज्जू दिखाई देने से हड़कम्प मच गया। जंगली जानवर की सुचना टाइगर रिजर्व प्रशासन को दी गई।
सूचना पर मोके पर पहुंचे वन कर्मियो की टीम ने मशक्कत कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान एक वन कर्मी पर बिज्जू ने हमला कर घायल कर दिया। पंचायत सदस्य मोहिनी पंवार ने बताया की बृहस्पतिवार की दोपहर को ही तेजराम भद्री के घर में जंगली जानवर बिज्जू के घुसने से हड़कम्प मच गया।
जिसे ग्रामीणों ने शोर मचा कर भगाने का प्रयास किया। किन्तु अजीब सा दिखने वाला जानवर वहां से भाग कर पास के पुष्कर भट्ट की जीने में छुप कर बैठ गया था। जिसकी जानकारी देर रात करीब साढे आठ बजे घर की महिला के जीने में रखे सिलेंडर लेने जाने के बाद लगी।
जिसके बाद जीने का दरवाजा बन्द कर सूचना वनकर्मियों को दी गई। मोके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम के दिनेश बिस्ट पर बिज्जू ने मोका पाकर हमला कर दिया। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया की बिजू को पकड़ने के दौरान वनकर्मी दिनेश बिस्ट पर अचानक हमला कर उसके एक हाथ पर दाँत के निशान लग गये। किन्तु इसके बाद बिज्जू को पकड़ लिया गया। जानवर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।