फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   home to home gangajal delivery by postal department.

घर-घर गंगाजल पहुंचा रही केंद्र सरकार, डिलीवरी शुरू, जानिए कीमत

Fri, 22 Jul 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 Jul 2016 12:31 PM IST
सार

  • गंगोत्री और ऋषिकेश से डाक विभाग भरवा रहा है गंगाजल
  • अहमदाबाद मेल, मसूरी एक्सप्रेस से भेज रहे दूसरों शहरों में
  • डाकघरों के माध्यम से घर-घर की जा रही गंगाजल की डिलीवरी 

विज्ञापन
home to home gangajal delivery by postal department.
डाक विभाग ने शुरू कर दी डिलीवरी - फोटो : demo pic

विस्तार

घर-घर गंगाजल पहुंचाने की केंद्र सरकार की योजना परवान चढ़ने लगी है। गंगोत्री और ऋषिकेश से भेजे जा रहे गंगाजल को हरिद्वार डाक विभाग अहमदाबाद मेल और मसूरी एक्सप्रेस से देश के विभिन्न शहरों में पहुंचा रहा है।

विज्ञापन


ऋषिकेश से भरी गई गंगाजल की 200 एमएल की बोतल की कीमत 15 रुपये और गंगोत्री से भरी जा रही बोतल की कीमत 25 रुपये रखी गई है।

केंद्र की यह योजना भले ही हरिद्वार में संतों के विरोध के चलते शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन उत्तराखंड के दूसरे शहरों और कस्बों से इसे शुरू कर दिया गया है। आनलाइन आर्डर मिलने के बाद भारतीय डाक विभाग ने गंगाजल की डिलीवरी शुरू कर दी है। डाक विभाग ऋषिकेश, मुनिकीरेती, वीरभद्र और गंगोत्री (उत्तरकाशी) से गंगाजल भरवा रहा है। वहां से यह गंगाजल हरिद्वार भेजा जाता है। फिर यहां से ट्रेनों के माध्यम से दूसरे शहरों के डाकघरों में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

भारत के कई शहरों में हो रही डिलीवरी

home to home gangajal delivery by postal department.
इसके ल‌िए ट्रेन में सीटें बुक की गई हैं।

डाक विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां से गंगाजल अहमदाबाद मेल से तीन बजे मुजफ्फरनगर, मेरठ, पुरानी दिल्ली, बांदीकुई, जयपुर, अहमदाबाद भेजा जा रहा है। मसूरी एक्सप्रेस से रात साढ़े दस बजे गंगाजल भेजा जाता है। 

इनका है कहना
अहमदाबाद मेल और मसूरी एक्सप्रेस के डिब्बों से डाक विभाग गंगाजल भेज रहा है। इसके लिए विभाग ने अहमदाबाद मेल की 80 सीटें और मसूरी एक्सप्रेस की 20 सीटों को लिया गया है। 
-एचएस मीणा, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक, रेलवे विभाग

हरिद्वार में है आरएमएस 
उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून और काठगोदाम में रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) का ऑफिस है। हरिद्वार आरएमएस आफिस के माध्यम से ऋषिकेश, टिहरी और उत्तरकाशी सहित अन्य गढ़वाल के माल को ट्रेन के माध्यम से अन्य डाकघरों में भेजा जाता है।

यहां से बुक कर सकते हैं गंगाजल

home to home gangajal delivery by postal department.
अब घर तक पहुंचेगा गंगाजल, पोस्ट ऑफिस की सुविधा - फोटो : डेमो फोटो

डाक विभाग के अनुसार गंगा जल मुख्य डाकघर, पोस्ट शॉप से ले सकते हैं। ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल के माध्यम से भी मंगाया जा सकता है। ऑनलइन डाक विभाग के वेबसाइट पर भी ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए साइट www.indiapost.gov.in पर जाना होगा। इसमें नाम व पता अंकित करने पर डाक विभाग के कर्मी गंगाजल पहुंचा देंगे। हालांकि विरोध के चलते इस योजना की हरिद्वार में शुरुआत नहीं हो पाई है।

पैकिंग चार्ज अतिरिक्त
ऋषिकेश से भरे गए 200 एमएल गंगाजल की कीमत 15 रुपये निर्धारित की गई है। हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज के 13 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 500 एमएल गंगाजल की कीमत 22 रुपये। हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा गंगोत्री से भरे गए 200 एमएल गंगाजल की कीमत 25 रुपये देने होंगे। हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज 13 रुपये अतिरिक्त हैं। 500 एमएल की कीमत 35 रुपये और हैंडलिंग या पैकिंग चार्ज 16 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed