फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home Minister Amit Shah will Reach Dehradun on 7 October traffic will Diverted

देहरादून: शनिवार को शहर में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, यहां रूट रहेंगे डायवर्ट

Fri, 06 Oct 2023 02:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Oct 2023 02:28 PM IST
सार

ड्यूटी कर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will Reach Dehradun on  7 October traffic will Diverted
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एफआरआई में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रतिभाग करने के लिए सात अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच रहे हैं। गृहमंत्री के दून आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया। कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास बिना अनुमति ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने सुरक्षा बलों को सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी कर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान पुलिस बल मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेगा। वीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम से पूर्व ही संपूर्ण रूट का निरीक्षण कर लें। इस दौरान आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, डीआईजी इंटेलिजेंस दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

यह रहेगा यातायात प्लान

- प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रोका जाएगा, शहर की ओर से आने वाले यातायात को पंडितवाड़ी से लबली मार्केट होते हुए बल्लीवाला की ओर भेजा जाएगा।
- घंटाघर से प्रेमनगर जाने वाले यातायात को आंशिक रूप से बल्लूपुर फ्लाईओवर के ऊपर रोका जा सकता है, साथ ही बल्लूपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- शाम सात बजे के बाद रिस्पना से धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रिस्पना पुल पर रोका जाएगा। साथ ही धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को रिस्पना पुल से पुरानी बाईपास चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- छह बजे से कारगी चौक से रिस्पना की ओर आने वाले भारी वाहनों को दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर के मुख्य मार्ग ईसी रोड, बहल चौक, दिलाराम चौक, न्यू कैंट रोड से जाने व आने वाले यातायात को उक्त चौराहों पर आंशिक रूप से रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed