फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holland tulip Flower feeding First time in uttarakhand 

कश्मीर के बाद अब यहां खिला हॉलैंड में खिलने वाला ट्यूलिप, चार रंगों में बिखेर रहा अनूठी छटा 

Sat, 02 Feb 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Feb 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Holland tulip Flower feeding First time in uttarakhand 
ट्यूलिप

हॉलैंड (नीदरलैंड) का खूबसूरत ट्यूलिप का फूल हल्द्वानी में उग गया है। वन अनुसंधान की नर्सरी में यह खूबसूरत फूल खिला है। वनाधिकारियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा हल्द्वानी में भी ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना है।

विज्ञापन


वन संरक्षक अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी के अनुसार दिल्ली सरकार की एक एजेंसी के माध्यम से नीदरलैंड के ट्यूलिप के बल्ब मंगाने और उसको तैयार करने की कोशिश पिछले साल नवंबर से शुरू की गई।
विज्ञापन


हल्द्वानी और उच्च हिमालय क्षेत्र मुनस्यारी इसका ट्रायल शुरू किया गया। हल्द्वानी की नर्सरी में 90 प्रतिशत अंकुरण हो गया है। यही नहीं आठ अलग-अलग रंगों में ट्यूलिप के बल्ब मंगाए गए थे, उसमें सफेद समेत चार अलग-अलग रंगों वाले फूल खिल भी गए है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन अनुसंधान में ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना

Holland tulip Flower feeding First time in uttarakhand 
ट्यूलिप

वन अनुसंधान नर्सरी प्रभारी मदन बिष्ट के अनुसार ट्यूलिप कश्मीर जैसी आबोहवा में होता है, जो भाबर में तैयार हो गया है। इसे अभी केवल ट्रायल के तौर पर लगाया गया है, भविष्य इसमें और बड़े पैमाने पर पर्यटन स्थल (पहले चरण नैनीताल के पास ज्योलीकोट और सड़ियाताल) आदि जगहों पर भी लगाने के साथ ही हल्द्वानी में ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना है।

खिले हुए फूलों को देखने के लिए लोग भी आ रहे हैं। नर्सरी में इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में ही होने वाली कई अन्य और प्रजातियों को भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed