{"_id":"5a7b5d0e4f1c1b387b8b521c","slug":"holiday-declared-in-uttarakhand-on-maha-shivratri-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2018 : उत्तराखंड में 13 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2018 : उत्तराखंड में 13 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Feb 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
महा शिवरात्रि
महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी अब 13 फरवरी को होगी। उत्तराखंड सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। सार्वजनिक अवकाश कलेंडर में 14 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी दर्ज की गई थी, लेकिन इसे बदल दिया गया है।
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की सूची में 14 फरवरी के स्थान पर 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 14 फरवरी को सभी सरकारी कार्यालय यथावत खुलेंगे। अवकाश में संशोधन की अधिसूचना के बारे में सभी विभागों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन