फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2020: Keep your attention, adopt these methods for safety

होली 2020: हुड़दंग में खुद का रखें ध्यान, बचाव के लिए ये तरीके अपनाएं

Fri, 06 Mar 2020 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Mar 2020 01:52 PM IST
सार

  • स्पैक्स संस्था ने होली में केमिकल रंगों से बचाव के लिए चलाई मुहिम

विज्ञापन
Holi 2020: Keep your attention, adopt these methods for safety
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्पैक्स संस्था ने ‘होली के रंग, प्रकृति के संग’ के तहत जागरुकता अभियान चलाया। इसमें युवाओं को प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही हैै। साथ ही केमिकल रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के लिए तरीके भी बताए गए। 

विज्ञापन


संस्था के सचिव डॉ. बृजमोेहन शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से चार मार्च तक विभिन्न स्कूल, शिक्षण संस्थानों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों व युवाओं को केमिकल रंगों से बचने को कहा गया। उन्होंने कहा रंगों के अलावा मिलावटी खाद्य सामग्रियों से भी बचना होगा।
विज्ञापन


यह भी हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कहा कि कोई भी व्यक्ति घर पर ही प्राकृतिक रंग तैयार कर सकते हैं। हरे रंग के लिए मेहंदी या गुलमोहर की पत्तियों को पीसकर हरा रंग बना सकते हैं। ऐसे ही हरे रंग के लिए पुदीना, पालक, धनिया पीसकर तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे बचें...

- इंजन ऑयल या मॉबी ऑयल न लगाएं और न लगने दें।
- गहरे-पक्के व रसायनिक रंगों से बचें
- कीचड़ व गोबर से बचें
- शराब व नशीले पदार्थ का सेवन न करें

ये बरतें सावधानियां

- शरीर व बालों पर तेल व क्रीम लगाएं
- शरीर के अधिकांश हिस्से को ढककर रखें
- रंग छुड़ाने के लिए गरम पानी का प्रयोग करें
- टोपी पहनें या रुमाल बांधे
- आंखों में रंग जाने पर मसलें नहीं। सामान्य पानी से धोएं
- जब चेहरे पर रंग फेंका जाए तो आंखें व मुंह को बंद रखें
- वसायुक्त भोजन का अधिक सेवन करने से बचें
- बाजार के बने मावे की मिठाई खाने से बचें
 

होली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली  

देहरादून में होली के दौरान उपभोक्ताओें को बिजली, पानी की किल्लत नहीं होगी। इस दिन यूपीसीएल की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इस संबंध में चीफ इंजीनियर, सुपरिटेेंडिंग इंजीनियर्स व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर्स को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि होली के मद्देनजर लगातार बिजली आपूर्ति रहेगी। अभी प्रतिदिन 36 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बताया कि अधिकारी, कर्मचारी उपकेंद्रों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

लाइन के नीचे न लगायी जाए होलिका 


होलिका दहन के दौरान बिजली के तार क्षतिग्रस्त न हों और बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए इसके मद्देनजर विभागीय अभियंताओं को हिदायत दी गई है कि वे ये सुनिश्चित कराएं कि होलिका तारों के नीचे न जलाई जाए। साथ ही मिश्रा ने होली खेलने के दौरान गीले कपड़े बिजली के नंगे तारों पर न फेंकने की अपील की है।

रविवार को भी खुलेंगे बिलिंग सेंटर


मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। ऐसे में होली को छोड़कर रविवार समेत सभी दिन बिलिंग सेंटर खुले रहेंगे। इस संबंध में सभी ईई को आदेश जारी कर दिया गया है। 

मिलावट की आशंका पर जिलेभर में चलाया अभियान

होली से पूर्व खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को भी जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया। जिसके तहत टीमों ने खाद्य और पेय पदार्थों के छह सैंपल लिए गए। इसके अलावा रायवाला चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले दूध से बने उत्पादों और बेकरी उत्पादों के तीन नमूने लिए गए हैं।


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में सैंपल भरे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ डेयरी विभाग के अनुराग मिश्रा और उनकी टीम ने पुलिस विभाग की मदद से अन्य जिलों से आने वाले दूध व दूध से बने उत्पादों का परीक्षण किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed