फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hockey player hardyal singh funeral

पंचतत्व में विलीन हुए हॉकी स्टार हरदयाल सिंह, खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर ने ट्वीट कर जताया दुख

Sat, 18 Aug 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
hockey player hardyal singh funeral
खेल मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक हरबंस कपूर, सूर्यकांत धस्माना ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala

मेलबर्न ओलंपिक गोल्ड मेडल हासिल कर भारतीय हॉकी का स्वर्णिम इतिहास लिखने वाले सरदार हरदयाल सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार से पहले घर पहुंचकर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्वीट कर दुख जताया।

विज्ञापन


हॉकी की गोल्डन टीम का हिस्सा रहे पूर्व गोलकीपर हरदयाल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया था। हरदयाल सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को लक्खीबाग श्मशान घाट में किया गया। इससे पहले पूर्व खेल राज्यमंत्री अरविंद पांडेय ने घर पहुंच कर हॉकी खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रदेश और देश का नायाब खिलाड़ी, हॉकी का मार्गदर्शक खो दिया है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर ने भी श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री के देहरादून में मौजूद न होने के कारण उन्होंने अपने पीआरओ संदीप सिंह को अंतिम संस्कार में भेजा।
विज्ञापन


उधर, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सरदार हरदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रशिक्षक सुरेश कुमार बैठियाल, पंकज रावत एवं प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एसपी रावत की मौजूदगी में शोक सभा आयोजित कर मेलबर्न के हीरो को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी हॉकी खिलाड़ियों ने स्टिक झुकाकर शोक और सम्मान व्यक्त किया। दूसरी ओर, केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हरदयाल सिंह के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हॉकी स्टार एवं 1956 में हमारी गोल्ड जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हरदयाल सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति है। अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed